76वां गणतन्त्र दिवस मनाया गया

आज महाविद्याालय में 76 वां गणतंत्र दिवस बडे हर्षोल्लास से मनाया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष डाॅ. आर आर एल शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होने इस अवसर पर गणतंत्र दिवस की मूल आत्मा को बनाये रखने का सभी से आग्रह किया। । निदेषक डाॅ. राजेष शर्मा ने अपने विचारो को में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह दिन हमें अपनी स्वतंत्रता, संविधान और नागरिक अधिकारों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध कराता है। इस बार का गणतंत्र दिवस महाविद्यालय के लिए विशेष अवसर था क्योंकि महाविद्यालय के निदेशक महोदय, डॉ. राजेश शर्मा का चयन राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की विशेषज्ञ टीम में हुआ है। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक महोदय को इस सम्मानजनक चयन के लिए महाविद्यालय के सभी सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. पी एस तिवारी ने अपने उद्धवोदन में आपसी सामंज्यस्य के द्वारा देष की उन्नति का आवहान व्यक्त किया। कमला षिक्षक प्रषिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. बाई बी पाराषर ने इस अवसर पर सभी देषवासियों को असमानता मिटाने का प्रयास करना चाहिये। डाॅ. एल.पी शर्मा ने संविधान की मूल भावना को ध्यान में रखकर कार्य करने के लिए कहा। डॉ ओ पी उपाध्याय के द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया ,स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय एवं गोद लिए हुए गाँव लुहारी एवं वहवलपुर में श्रम दान के कार्य किये। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओ पी उपाध्याय एवं श्री रजनीष गोस्वामी के मार्गदर्शन में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *