“वन्दे मातरम” कार्यक्रम का सफल आयोजन

कमला पी.जी. कॉलेज में “वंदे मातरम” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 पी. एस. तिवारी ने “वंदे मातरम” गीत के महत्व तथा भारत की स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय द्वारा प्रेरणादायक भाषण भी दिया गया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस. के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभयवीर सिंह एवं डॉ. ओ. पी. उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें एन.एस.एस. स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एकता मार्च से पूर्व पूर्व-कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ। इसी क्रम में स्वच्छता संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर की सफाई कर स्वच्छता और एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *