
आज दिनांक 28.01.2026 को कमला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन डॉ. ओ0पी0 उपाध्याय एवं अभयवीर सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर दौड, रुमाल झपट्टा, एवं रस्साकस्सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी खेलों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दौड प्रतियोगिता में छात्राओं में प्रथम स्थान मनाली ने द्वितीय वर्षा ने एवं तृतीय स्थान वंदना ने प्राप्त किया एवं छात्रो में प्रथम स्थान अश्वनी , द्वितीय स्थान गौरव एवं तृतीय स्थान शशिकांत ने प्राप्त किये । रुमाल झपट्टा प्रतियोगिता में मनाली एवं षिवम झा विजेता रहे । रस्साकस्सी प्रतियोगिता में । एवं ठ टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें छात्र वर्ग में टीम । शषिकांत एवं छात्रा वर्ग में टीम ठ मनाली रहें। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अभयवीर सिंह कुशवाहा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास का विकास होता है। महाविद्यालय परिवार द्वारा इस सफल आयोजन हेतु सभी खिलाड़ियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
kamla pg college dholpur