राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2025

कमला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया गया। यह दिवस प्रत्येक वर्ष देशभर में उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं उनके संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई 1 व 2 के तत्वावधान में किया गया, जो एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओ. पी. उपाध्याय एवं डॉ. अभयवीर सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक एवं सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. ओ. पी. उपाध्याय ने उपभोक्ताओं के अधिकारों, कर्तव्यों तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही शोषण के विरुद्ध सबसे सशक्त हथियार होता है। डॉ. उपाध्याय ने उपभोक्ता अधिकारोंकृजैसे सूचना का अधिकार, चयन का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार एवं शिकायत निवारण के अधिकारकृपर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में इन अधिकारों के प्रयोग हेतु प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *