लिपिक ग्रेड-2/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया

राजस्थान लोक सेवा आयोग, जयपुर द्वारा दिनांक 05.07.2026 को आयेजित लिपिक ग्रेड-2/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए कमला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धौलपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया। इस परीक्षा में कुल 384 परीक्षार्थी प्रथम पारी एवं 384 परीक्षार्थी द्वितीय पारी में पंजीकृत थे। प्रथम पारी प्रातः 09.30 बजे से 12.30 बजे तक जिसमें 314 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 70 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पारी दोपहर 03.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक जिसमें 311 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 73 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस केन्द्र पर इस परीक्षा को शान्तिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *